करंट लगने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कमराव में एक व्यक्ति को घर में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगा गया. जिसे स्वजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के कमराव में एक व्यक्ति को घर में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगा गया. जिसे स्वजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि भीषण गर्मी में धीरे चल रहे पंखे को ठीक कर रहा था. उसी क्रम में उसे करंट लगा और फिर पंखा उसके सर पर गिर गया. वहीं अस्पताल से स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को अपने साथ ले गए. जिस कारण मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी. नवादा में कार व बाइक की टक्कर में युवक जख्मी दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 नवादा के पास बाइक व कार में जोरदार टक्कर हो गया. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जख्मी की पहचान बछबाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना टार निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र बलराम कुमार( 30) के रूप में हुई है. स्वजनों ने बताया कि बलराम खेत से सब्जी लेकर दलसिंहसराय आंबेडकर सब्जी मंडी में सब्जी बेचने जा रहा था. तभी नवादा मछली मंडी के पास तेज रफ्तार में आ रही कार से बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं एन एच 28 नवादा के पास ही अन्य एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार जख्मी हो गया जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >