Samastipur crime News: समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच कट्टा के साथ युवक धराया, विधिविरुद्ध बालक निरुद्धअभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंडकर्मियों के आवास के समीप जांच के क्रम में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार के पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को नियमानुसार निरुद्ध किया गया है.
प्रखंडकर्मियों के आवास के पास चल रहा था अभियान
जानकारी के अनुसार, बिथान पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. प्रखंडकर्मियों के आवास के समीप जब वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए. पुलिस बल ने उन्हें रोककर जब तलाशी ली, तो उनके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ.
खगड़िया का निवासी है गिरफ्तार युवक
हथियार बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ और जांच में गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना अंतर्गत गंगिया निवासी के रूप में हुई है. वहीं उसके साथ मौजूद एक विधिविरुद्ध बालक को पुलिस ने नियमानुसार अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और बाइक को जब्त कर लिया है.
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगा अभियान: थानाध्यक्ष
मामले की जानकारी देते हुए बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर दोनों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.
