Samastipur News:शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक सशक्तीकरण को योग अनिवार्य : डा मिश्रा

पूनम मेमोरियल इनोवेटिव किड्स प्वाइंट, महमदा पूसा के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने अलग- अलग योगासन का अभ्यास करते हुए जीवन में योग के महत्व को सीखा एवं समझा.

Samastipur News:पूसा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूनम मेमोरियल इनोवेटिव किड्स प्वाइंट, महमदा पूसा के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने अलग- अलग योगासन का अभ्यास करते हुए जीवन में योग के महत्व को सीखा एवं समझा. मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ केके मिश्रा ने वर्तमान के सभी प्रकार के प्रदूषण एवं रसायनयुक्त भोजन शैली से अपने आप को सुरक्षित एवं समृद्ध रखने के अलावा शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तीकरण के लिए योग को अनिवार्य बताया. योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने से न केवल हम स्वस्थ रहेंगे. बल्कि वर्तमान के भाग-दौड़ से उत्पन्न मानसिक अवसाद से अपने-आप को बचाते हुए स्वस्थ मन से स्वस्थ समाज एवं समृद्ध राष्ट्रनिर्माण में हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >