Samastipur News:हवन-पूजन के साथ की गयी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना

ज्ञान की देवी माता सरस्वती की बसंत पंचमी के दिन विशेष पूजा की गयी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव, टोला सहित बाजार के प्रमुख स्थलों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजन किया गया.

Samastipur News:हसनपुर : ज्ञान की देवी माता सरस्वती की बसंत पंचमी के दिन विशेष पूजा की गयी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव, टोला सहित बाजार के प्रमुख स्थलों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजन किया गया. जिससे प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बन गया. प्रखंड के पीसी हाई स्कूल पटसा स्थित सरस्वती माता मंदिर में पूजा धूमधाम से की गई. इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाई गई. वैदिक रीति-रिवाज से मां शारदे की पूजा की गई. पूजा के बाद छात्र, शिक्षकों, विद्यालय कर्मियों व अभिभावकों ने भाग लिया. इस अवसर पर शिशु वर्गों में नि:शुल्क नामांकन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आकर नामांकन कराया. विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय ने अभिभावक को छात्रों को सरस्वती पूजा की बधाई दी. अभिभावकों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शिशु वर्ग में मुक्त नामांकन को जनवरी महीने तक के लिए बढ़ाया. मौके पर प्राचार्य संजीत कुमार सिंह, उदयचंद्र मिश्रा, जगन्नाथ झा, भारती राय, सुमन चौधरी, अमरजीत कुमार, सुमित कुमार मिश्रा, रवि शंकर केशव, निखिल, विजय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >