Samastipur News:एनडीए सरकार की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

भाजपा उत्तरी मंडल के प्रथम कार्यसमिति सह बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन मंडल महामंत्री रेखा कुमारी के आवासीय परिसर में की गयी.

Samastipur News:पूसा : भाजपा उत्तरी मंडल के प्रथम कार्यसमिति सह बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन मंडल महामंत्री रेखा कुमारी के आवासीय परिसर में की गयी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः एनडीए सरकार और हर बूथ को सशक्त करने की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई. अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपको नेतृत्व, टीम वर्क और स्पष्ट संवाद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. इसके अलावा संगठन को अपनी संस्कृति को मजबूत करना, नवाचार को बढ़ावा देना और संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की मजबूती के लिए बूथ स्तर के सभी जमीनी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है. संचालन राकेश कुमार मुन्ना ने किया. जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी, मधु माला, दीपक मंडल, अभय कुमार गुड्डू, विधानसभा संयोजक विजय शर्मा, आशीष कुमार रिक्की, पप्पू पंडित, अतुल राज, ध्रुव पाठक, उदय कुमार गुड्डू, निर्मल राम, प्रमोद मंडल, अभिराम ठाकुर, कृष्ण कुमार, अशोक कुशवाहा, किरानी सहनी, मोहन मिश्रा, रंजन ठाकुर, संतोष दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >