सेवा सप्ताह अभियान के तहत बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई व पौधरोपण

बजरंग दल जिला इकाई के ओर से सेवा सप्ताह अभियान के तहत डढ़िया बेलार गांव में शुक्रवार को मुक्तिधाम श्मशान घाट की सफाई सफाई और पौधरोपण किया गया.

समस्तीपुर : बजरंग दल जिला इकाई के ओर से सेवा सप्ताह अभियान के तहत डढ़िया बेलार गांव में शुक्रवार को मुक्तिधाम श्मशान घाट की सफाई सफाई और पौधरोपण किया गया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया. विहिप जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पूरे देश में सेवा सप्ताह अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर साफ- सफाई और पौधरोपण किया जायेगा. साथ ही, लोगों को साफ सफाई के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है. मौके पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक संजय कुमार साह, खंड कार्यवाहक माधव ठाकुर, जिला सह समरसता प्रमुख आनंद वर्धन, सुनील कुमार महतो, जितेन्द्र महतो, अमित कुमार, विजय महतो, सुशील कुमार, गौरव कुमार सिन्हा, बंटी सिन्हा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >