Samastipur News:संगठित होकर महिलाएं शोषण के खिलाफ करें संघर्ष : रामपरी

देश में आजादी के बाद महिलाओं को वाजिब हक व अधिकार नहीं मिला है.

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : देश में आजादी के बाद महिलाओं को वाजिब हक व अधिकार नहीं मिला है. महिला सशक्तिकरण के नाम पर भले ही केंद्र व राज्य सरकार पीठ थपथपा रही है, बावजूद आज भी देश में सर्वाधिक अशिक्षित व कुपोषित महिलाएं ही हैं. अतएव संगठित होकर महिलाओं को वर्तमान परिवेश में संघर्ष करने की आवश्यकता है. यह बातें सोमवार को मदुदाबाद में आयोजित मोहिउद्दीननगर का तीसरे अंचल सम्मेलन को संबोधित करती हुई एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कही. अध्यक्षता माला कुमारी ने की. संचालन प्रखंड सचिव सह मुखिया संजू कुमारी राय ने किया. राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि आरएसएस की ध्रुवीकरण की नीतियों के कारण देश में धार्मिक कट्टरता का वातावरण व्याप्त है. ऐसी स्थिति में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है. बिहार में 65 लाख वोटरों का नाम हटाए जाने की साजिश रची गई है. किसान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व महंगाई, बेरोजगारी, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की आज जरूरत है. जिला सचिव बसंती देवी ने कहा कि आज लाखों महिलाएं माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शोषण की शिकार हो रही है. ऐसी महिलाओं को इन कंपनियों के शोषण से बचाने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से सरकार को ऋण देने की व्यवस्था करनी चाहिए. सम्मेलन में कई पंचायतों से आई महिला प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं. सम्मेलन के उपरांत सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय अंचल कमेटी गठित की गई. जिसमें अध्यक्ष संजू देवी, उपाध्यक्ष माला कुमारी सचिव संजू कुमारी राय, संयुक्त सचिव प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष सविता देवी सर्वसम्मति से चुनी गई. मौके पर रामबाबू पासवान, प्रमोद कुमार, शत्रुघ्न पासवान, रीता देवी, अंजली देवी, उषा देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी, ललिता देवी, समुद्री देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >