Samastipur news:संवाद के दौरान महिलाओं ने साझा किये अनुभव

इस मौके पर उपस्थित महिला संवाद जागरूकता वाहन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को महिलाओं के लिए चलायी जा रहे, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

Samastipur news:हसनपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में महिला संवाद जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर उपस्थित महिला संवाद जागरूकता वाहन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को महिलाओं के लिए चलायी जा रहे, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखी. अनुभव को साझा किया गया. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसके लाभ लेने के तरीके बताये. उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण सरकार का लक्ष्य है. इसके तहत महिलाओं ने कई क्षेत्र में अपनी उपलब्धि बतायी है. मौके पर बीईओ संगीता मिश्रा, जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक सतीश कुमार गुप्ता, सामुदायिक समन्वयक सौरभ कुमार, सामुदायिक समन्वयक मोहम्मद आतिफ, दिनेश पासवान, धर्मेंद्र महतो, बबलू झा, राहुल कुमार नितिन, अंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, राधा कुमार, राजेश कुमार सुमन, सोनी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >