Samastipur News:शादी समारोह में मायका आयी महिला बच्चा समेत गायब

थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने आयी महिला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गायब हो गई.

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने आयी महिला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गायब हो गई. इस संबंध में महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से अपने स्तर से खोजबीन करने की गुहार लगाई है. बताया गया है कि महिला शनिवार को दिन के करीब दो बजे गांव स्थित चौक पर अपने पुत्र को लेकर सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन अपने स्तर से खोजबीन करने लगे. इस दौरान परिजनों को अज्ञात मोबाइल नंबर की जानकारी मिली जिस पर महिला अक्सर बात करती थी. महिला के पति ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि मोबाइलधारक ने ही गलत नीयत से बहला फुसलाकर कर उनके पत्नी को गायब कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >