Samastipur News:सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को हुई तारों व उपकरणों की जांच

दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा-पंडालों की आकर्षक साज-सज्जा पूर्णत: बिजली पर ही निर्भर है. रंग-बिरंगे बल्बों एवं झालरों से पूजा-पंडालों को पूरी तरह से सजाया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा-पंडालों की आकर्षक साज-सज्जा पूर्णत: बिजली पर ही निर्भर है. रंग-बिरंगे बल्बों एवं झालरों से पूजा-पंडालों को पूरी तरह से सजाया गया है. परंतु इस कार्य के लिए उपयोग किये जाने वाले विद्युत तार कभी-कभार जानलेवा भी साबित होते हैं. इसी के मद्देनजर सोमवार को विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता (शहरी क्षेत्र) शशि कपूर के साथ विभाग के कई अन्य अधिकारियों ने शहर के पूजा-पंडालों का मुआयना किया. पूजा समितियों को सुरक्षा के बाबत कई निर्देश भी उनके द्वारा दिये गये. साथ ही सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तारों और उपकरणों की जांच की. एसडीओ ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए शहरी क्षेत्र में जितने भी लूज कन्डक्टर हैं उसे सेपेरेटर के द्वारा टाइट किया जा रहा है. खासकर पूजा-पंडालों के पास सभी बिजली खंभों व तार की मॉनिटरिंग की जा रही है. ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो. वहीं लोहे के बिजली पोलों में प्लास्टिक की सीट लगाई गई है. वहीं निर्देश दिये गये कि फायर रिटारडेन्ट सोल्यूशन में उपचारित कपड़े से पण्डाल बनायें. पण्डाल में कम से कम तीन द्वार का निर्माण हो. बिजली के तारों को कपड़े अथवा तिरपाल के संपर्क में न रखे. संभव हो तो बिजली के तारों को पीबीसी कन्ड्यूट पाइप के अंदर से ले जायें. पण्डालों में बिजली व्यवस्था के लिए मोटे एवं नये तारों का व्यवहार हो. प्रत्येक पंडालों के लिए अलग से फ्यूज सर्किट ब्रेकर लगाये. हवन की व्यवस्था पंडाल से बाहर व थोड़ी दूर पर खुले में करें. अगरबत्ती और दीपक को कपड़े से दूर जमीन पर जलाएं. पंडाल में पानी से भरा कम से कम चार ड्राम, बालू, चार बाल्टी, चार मग, सीओटू, ड्राई केमिकल पाउडर के अलावा अग्निशामक यंत्र जरूर रखें. मौके पर जेई गौतम कुमार, जेई अमित राज, मानव अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >