आरबीएमएस ऐप से रेलकर्मी कर सकेंगे रेलवे क्वार्टर की शिकायत

रेलवे बोर्ड ने रेलवे क्वार्टर के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए ऐप विकसित गया है. इस ऐप का नाम रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम ऐप दिया गया है.

समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड ने रेलवे क्वार्टर के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए ऐप विकसित गया है. इस ऐप का नाम रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम ऐप दिया गया है. अब इस ऐप द्वारा रेल कर्मचारी अपने आवासीय क्वार्टर के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्यों से संबंधित शिकायतों को मोबाइल द्वारा ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ऐप आवासीय रेलवे क्वाटर से संबंधित विभिन्न प्रकार के शिकायतों को दर्ज करने, कर्मचारियों को दर्ज शिकायत के समाधान के लिए सुविधा जनक तिथि चुनने की सुविधा, शिकायत पर नजर रखने व शिकायतों पर फीडबैक देने की सुविधा प्रदान करेगा. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रीय रेलवे, उत्पादन इकाइयों पर क्वार्टर से संबंधी शिकायतें जेई, वर्क्स ऑफिस में कार्यालय अवधि के दौरान फोन के माध्यम से या फिजिकली जाकर कर्मचारियों द्वारा दर्ज की जाती है. इसके उपरांत जेई, वर्क्स शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय या आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों, कारीगरों को कार्य आवंटित करता है. शिकायतों को विवरण के साथ दैनिक डायरी में आवंटित किया जाता है. सर्विस सेंटर स्टोर से आवश्यक सामग्री जारी करते हुए संबंधित कारीगर को सौंप दिया जाता है. शिकायत के समाधान के उपरांत कारीगर क्वार्टर में रहने वाले रेल कर्मचारी का हस्ताक्षर लेते हैं. जेई, वर्क्स को सूचित करते हैं. इस प्रकार वर्तमान प्रणाली में कोई उचित फीडबैक सिस्टम नहीं है. इस ऐप के लागू होने से दानापुर मंडल के 3751, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 6104, धनबाद मंडल के 9904, सोनपुर मंडल के 4797, समस्तीपुर मंडल के 3693, मुख्यालय के अधीन 482 व वर्क्स शॉप इकाइयों के 913 रेलवे र्क्वाटर में रहने वाले रेल कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इससे एक ओर जहां रेल कर्मचारियों के समय में बचत होगी. दूसरी ओर क्वार्टरों से संबंधित शिकायतों की पारदर्शिता के साथ-साथ ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >