Samastipur News:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोटरों को किया गया जागरूक

प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. डीपीआरओ रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह अभियान जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग के निर्देशन में संस्था दूर देहात के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से संचालित किया गया. ग्रामीणों को आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया. दूर देहात की टीम में रामाश्रय दास, प्रह्लाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, राजीव कुमार, हरेराम पासवान, विक्रम दास, कुमार गौरव, अवनीश कुमार आदि कलाकारों ने अभिनय व गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व की जानकारी दी. संस्था के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >