Samastipur: ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौके पर मौत

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया. इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Samastipur News: विद्यापतिनगर में ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.

जुलूस के पीछे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था किशोर

मृतक की पहचान कलीमीनगर निवासी मो. महबूब के पुत्र मो. फरीद के रूप में हुई है. बताया गया कि कलीमीनगर गांव से मलकलीपुर की ओर ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस जा रहा था.

इसी दौरान फरीद जुलूस के पीछे रेलवे ट्रैक पार करने लगा. ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुआ.

मौके पर ही हो गयी मौत

ट्रेन की चपेट में आने से फरीद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

माता-पिता का इकलौता बेटा था फरीद

फरीद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसके पिता मो. महबूब सऊदी अरब में रहते हैं. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कलीमीनगर सहित आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना के बाद पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज की.

यह भी पढ़ें

Sonpur Division News: टिकट जांच अभियान में 2294 यात्रियों पर कार्रवाई, रेलवे को मिला 20.88 लाख रुपये राजस्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >