स्कूल में बच्चों की मारपीट में छात्र घायल, अभिभावक ने DM और पुलिस से की शिकायत

हरपुर भिंडी के एतवारी पेठिया विद्यालय में एक छात्र की पिटाई का मामला गंभीर हो गया है. पीड़ित छात्र के पिता ने प्रधानाध्यापक पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

Morwa News: प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत स्थित एतवारी पेठिया विद्यालय में बच्चों के बीच मारपीट में एक छात्र के घायल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़ित अभिभावक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत के बाद जिलाधिकारी और ताजपुर थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत की है. पुलिस ने मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

बच्चों की पिटाई में छात्र घायल होने का आरोप

पीड़ित अभिभावक राजेश्वर साह के अनुसार, करीब पांच दिन पहले उनके बेटे की विद्यालय के ही कुछ बच्चों ने जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में छात्र को अंदरूनी चोट लगने की बात कही गयी है.

अभिभावक के अनुसार, छात्र को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया गया. फिलहाल उसकी तबीयत खराब बतायी जा रही है.

शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर पर लगाया आरोप

राजेश्वर साह ने बताया कि बेटे की पिटाई की शिकायत लेकर वह विद्यालय पहुंचे थे. उनका आरोप है कि मामले की जानकारी देने पर प्रधानाध्यापक गीता यादव नाराज हो गयीं और उन्हें ही बुरा-भला कहते हुए विद्यालय से चले जाने को कहा.

अभिभावक ने बताया कि विद्यालय से लौटने के बाद उन्होंने पहले अपने बेटे का इलाज कराया. इसके बाद ताजपुर थाना पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की.

पुलिस से कार्रवाई का भरोसा

पीड़ित अभिभावक की ओर से पुलिस को दिये गये आवेदन में घटना का पूरा विवरण दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से भी मामले में न्याय की गुहार लगायी गयी है.

ताजपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान में दलसिंहसराय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिया भाईचारे और देशप्रेम का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >