Samastipur: सघन वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

जिला मुख्यालय में यातायात विभाग की ओर से गुरुवार को अभियान चलाकर सड़क पर वाहनों की सघन जांच की गयी.

समस्तीपुर. जिला मुख्यालय में यातायात विभाग की ओर से गुरुवार को अभियान चलाकर सड़क पर वाहनों की सघन जांच की गयी. शहर के स्टेडियम गोलंबर के समीप ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज और इंस्पेक्टर सुनीलकांत के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वाहनों की जांच की. इस क्रम में बाइक चालकों के हेलमेट, चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट, ड्राइ���िंग लाइसेंस, प्रदुषण, इंश्योरेंस, ऑनरबुक की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियम का उल्लंधन कर रहे वाहन चालकों का चालान किया. वाहन चलाते समय वाहन चालकाें को हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने की सख्त हिदायद दी. इधर, सघन वाहन जांच अभियान से वाहन चालकाें में हरकंप मच गया. पुलिस टीम को देखते ही कई वाहन चालक दूर से ही बाइक धुमाकर भागते दिखे. ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को देखते हुए अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही है. इसके अलावे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. अभियान में एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को चालान किया गया है. जुर्माने की राशि जमा करने पर हिदायत देते हुए वाहनों को मुक्त कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >