समस्तीपुर के रोसड़ा के वैभव विशाल झा ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग, शतरंज में बढ़ाया मान

रोसड़ा के वैभव विशाल झा ने शतरंज के खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्राप्त की है. पिता आनंद झा, जो स्वयं एक पूर्व राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी हैं, के मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

Chess Player: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के वार्ड संख्या 15 निवासी वैभव विशाल झा ने शतरंज के खेल में एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है. वैभव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग हासिल कर ली है. भागलपुर में आयोजित 'राइवल ऑफ अंग इंटरनेशनल रेटिंग टूर्नामेंट' के दौरान उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जहां उनकी रैपिड अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1630 दर्ज की गई है.

Samastipur News: परिवार से मिली है शतरंज की विरासत और प्रेरणा

वैभव की इस सफलता के पीछे उनके परिवार की मजबूत खेलप्रेमी पृष्ठभूमि का बहुत बड़ा योगदान है. उनके पिता आनंद झा मध्य विद्यालय मुरादपुर में शिक्षक होने के साथ-साथ खुद पूर्व राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी रह चुके हैं. आनंद झा स्टैंडर्ड, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रमुख प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं. पिता के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वैभव ने यह मुकाम हासिल किया है.

बहन अनन्या भी खेल चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं

वैभव का पूरा परिवार खेल और शिक्षा से गहराई से जुड़ा हुआ है. वह स्व सुरेंद्र झा और सेवानिवृत्त यूआर कॉलेज रोसड़ा की सहायिका मीना झा के पौत्र हैं. उनकी बहन अनन्या झा भी शतरंज के खेल में काफी सक्रिय हैं और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं.

रोसड़ा और समस्तीपुर क्षेत्र में फैली खुशी की लहर

फिडे रेटिंग हासिल करना वैभव के खेल करियर का एक मील का पत्थर साबित हो रहा है. इससे पहले भी वह प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया और भागलपुर जैसे जिलों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके हैं. उनकी इस शानदार सफलता से रोसड़ा सहित पूरे समस्तीपुर जिले के खेलप्रेमियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है.

यह भी पढ़ें... गांजा बेचती महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >