Samastipur News: पूसा : बुनियादी विद्यालय दिघरा में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन का नि:शुल्क टीका बच्चियों को दिया गया. अध्यक्षता एचएम अंकिता कुशवाहा ने की. शिक्षक शिखा सिंह और सत्यम पाल का वैक्सीनेशन पूर्ण सहयोग मिला. स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने टीका के बारे में जानकारी दी. यूनिसेफ के एसएमसी नकी शेर, सामुदायिक उत्प्रेरक मो. शमीम असगर, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, यूनिसेफ के बीएमसी सुमन कुमार, एएनएम रीमा कुमारी, खुशबू कुमारी, फार्मासिस्ट रोहन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
