पीसी हाईस्कूल पटसा में संस्थापक रामकिशोर राय की प्रतिमा का अनावरण

समस्तीपुर के पीसी हाईस्कूल, पटसा में संस्थापक रामकिशोर राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा में उनके योगदान को याद किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया.

Samastipur News: हसनपुर प्रखंड स्थित पीसी हाईस्कूल, पटसा के संस्थापक स्वर्गीय रामकिशोर राय की प्रतिमा का अनावरण एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने में रामकिशोर राय का योगदान आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने कहा कि रामकिशोर राय ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य किया, जिसे समाज हमेशा याद रखेगा. विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय ने स्वागत भाषण में संस्थापक के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया.

विद्यालय की छात्राओं पूजा, अंशु, साक्षी, श्रेया और आभार ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि मंच संचालन आचार्य विजयव्रत कंठ ने किया.

मेधावी पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान

समारोह में बीपीएससी द्वारा एसडीएम पद के लिए चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र पिंकेश कुमार सिंह तथा NEET उत्तीर्ण पूर्व छात्र अंकित कुमार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सम्मानित किया. इसके अलावा निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए.

अतिथियों का मिथिला परंपरा से हुआ सम्मान

कार्यक्रम में अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह को प्राचार्य संजीत कुमार सिंह, उपनिदेशक दयाशंकर साह, डॉ. उमेश झा, विदुर झा, रामनरेश सिंह, अवकाशप्राप्त इंस्पेक्टर कृष्णमोहन मिश्र, प्रयागचंद मुखिया, सुरेंद्र कुमार सिंह 'मुन्ना' सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया.

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जगन्नाथ झा, भारती किशोर राय, होली मिशन समस्तीपुर के निदेशक धर्मांश रंजन, जितेंद्र सिंह विमल, रामनारायण मंडल, संजय मिश्र, राजीव कुमार सिंह 'पिंकू', भोला प्रसाद सिंह, नवीन राय, नीरज कुमार राय, विजय कुमार मिश्रा, विदुर जी झा, सुभाष सिंह, अमन सिंह, सुप्रभात सानू, राजकुमार झा, गौतम राय, कुंज बिहारी चौधरी, चंदन कुमार राय, पप्पू कुमार राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishana murari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >