मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में हुई टक्कर दो जख्मी

नीय थाना क्षेत्र के पूसा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के महम्मदा गांव स्थित सैनिक डेयरी के समीप बुधवार शाम मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमे दो लोग जख्मी हो गए

पूसा. स्थानीय थाना क्षेत्र के पूसा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के महम्मदा गांव स्थित सैनिक डेयरी के समीप बुधवार शाम मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमे दो लोग जख्मी हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया. लोगों ने कहा कि स्कूटी सवार ढोली की ओर से अपने आवास पूसा की ओर जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जा टकराई जिस पर दो युवक सवार थे। जिसका कारण मोटरसाइकिल की उच्च गति लोगों ने बताया. वहीं स्कूटी सवार चालक की पहचान डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बीज निदेशालय में कार्यरत तकनीकी सहायक मनीष कुमार एवं मोटरसाइकिल सवार में एक की पहचान महम्मदा गांव के संजीवन कुमार व दूसरे की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के रैनी गांव के दीपक कुमार के रूप में बताया जिसे आंशिक रूप से चोटिल होने की बात कहा, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शशि भूषण कुमार ने जख्मी का इलाज किया सूचना मिलते ही मनीष कुमार के भाई अंकित श्रीवास्तव व पत्नी नीता सहित कई परिजन अस्पताल पहुंच गए।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >