हिंसक झड़प मामले में दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की चांदचौर पश्चिमी पंचायत के मंगल चौक से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप 24 दिसम्बर को भूमि विवाद को लेकर दो परिवार सदस्यों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में लंबे समय बाद दोनों पक्षों के एक-एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की चांदचौर पश्चिमी पंचायत के मंगल चौक से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप 24 दिसम्बर को भूमि विवाद को लेकर दो परिवार सदस्यों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में लंबे समय बाद दोनों पक्षों के एक-एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में एक पक्ष के शंकर राउत का पुत्र जंग बहादुर राउत एवं दूसरे पक्ष के मौजी पाल का पुत्र अनिल कुमार पाल शामिल हैं. बता दें कि घटना में सड़क से गुजर रहे सुनील साह, गोपाल राम, महेश राम आदि कतिपय ग्रामीणों को भी जख्मी कर दिया गया था. जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश था. घटना को लेकर ग्रामीणों ने मंगल चौक पर बसढ़िया-सरायरंजन पथ को जाम कर प्रशासन से हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >