दुर्गापूजा-छठ से पहले बिहार आने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग, कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व के मद्देनजर ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है. नई दिल्ली से समस्तीपुर, कटिहार और सहरसा की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में अक्टूबर की यात्रा के लिए लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

समस्तीपुर: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में अभी से टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है. नई दिल्ली से समस्तीपुर, कटिहार और सहरसा की ओर आने वाली प्रमुख ट्रेनों में अक्टूबर की यात्रा के लिए लंबी वेटिंग चल रही है. 10 से 28 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, जबकि कुछ ट्रेनों में टिकट रिग्रेट होने की स्थिति भी बन रही है.

10 से 28 अक्टूबर के बीच ट्रेनों में लंबी वेटिंग

दुर्गापूजा और छठ के दौरान बिहार और पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले त्योहारों को देखते हुए अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति अभी से दबाव में है.

नई दिल्ली से समस्तीपुर, कटिहार और सहरसा की ओर आने वाली ट्रेनों में 10 से 28 अक्टूबर के बीच कंफर्म टिकट मिलना लगभग असंभव नजर आ रहा है. लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों के सामने अब तत्काल कोटा और रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का विकल्प बचा है.

28 अक्टूबर को प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

28 अक्टूबर की आरक्षण स्थिति के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों में वेटिंग और आरएसी चल रही है.

  • बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: स्लीपर में वेटिंग 42, थर्ड इकोनॉमी में वेटिंग 5 और थर्ड एसी में आरएसी 31.
  • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस: स्लीपर में वेटिंग 16, थर्ड इकोनॉमी में आरएसी 5 और थर्ड एसी में आरएसी 15.
  • सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस: वेटिंग 38.
  • वैशाली एक्सप्रेस: स्लीपर में वेटिंग 56, थर्ड इकोनॉमी में वेटिंग 5, थर्ड एसी में वेटिंग 5 और सेकंड एसी में वेटिंग 2.
  • अवध असम एक्सप्रेस: स्लीपर में वेटिंग 18, जबकि अन्य श्रेणियों में 4 से 11 सीट उपलब्ध.
  • अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस: स्लीपर में वेटिंग 15, थर्ड इकोनॉमी में वेटिंग 5 और थर्ड एसी में वेटिंग 4.

पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार

रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने से अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती है. यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द ही समस्तीपुर रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा, जिससे दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी करने वाले 126 लोगों की पहचान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >