मैट्रिक परीक्षा पास टॉप टेन विद्यार्थी सम्मानित

जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन में मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में शामिल प्रखंड के छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया.

विभूतिपुर . जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन में मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में शामिल प्रखंड के छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया. बिहार टॉपर साक्षी कुमारी, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रणव कुमार व उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के मो. आरजू को कप, डायरी, कलम, किताब, माला आदि से सम्मानित किया गया. एचएम सत्यम कुमार की अध्यक्षता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने कहा कि साक्षी ने अपने परिश्रम से मैट्रिक परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर बिहार में विद्यालय सहित विभूतिपुर का नाम रौशन किया है. छात्रों को भविष्य में और अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने की सलाह दी. राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविन्द कुमार दास के संचालन में समारोह को विद्यालय के शिक्षक सुमन सौरभ, स्मृति कुमारी, चन्द्र प्रकाश, शगुफ्ता अंजुम, जितेन्द्र कुमार राय, गुल्फशन खातून, कुमारी किरण सिन्हा, विनीत कुमार, डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह, सुमित कुमार, अनमोल कुमार, मोक्तदीर आलम, आरती आनन्द, प्रभात कुमार, दिनेश चन्द्र, जयंत कुमार, विनोदानंद महतो, चांदनी कुमारी, संजय पोद्दार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >