Samastipur News:बिथान के 128 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खंड में आज विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होगा. मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

Samastipur News: बिथान : प्रखंड में आज विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होगा. मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. प्रखंड क्षेत्र के कुल 128 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा. मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने को लेकर तैयार हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं मतदान कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिये गये हैं. ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. महिला और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. आज के मतदान में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनके भाग्य बिथान, हसनपुर एवं सिंघिया के मतदाता तय करेंगे. मतदान के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में निर्धारित स्थल पर जमा कराया जायेगा. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. बिथान प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >