Samastipur News:पिरोना हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पिरोना गांव में हुए सुरेन्द्र कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है.

Samastipur News:हसनपुर : थाना क्षेत्र के पिरोना गांव में हुए सुरेन्द्र कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है. डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में तेज नारायण प्रसाद सिंह उर्फ़ तेजू महतो, लक्ष्मी राउत व सुमन कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि हसनपुर थाना कांड संख्या 184/25 के तहत कुल छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, पुअनि सिकन्दर कुमार, बृजबिहारी नारायण सिंह व सअनि धर्मेंद्र कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >