बैंक से निकली महिला को रूमाल में बंधा बंडल थमाया, देखते ही देखते 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

कल्याणपुर में एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने कागज का बंडल थमाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kalyanpur News: थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा के बाहर समूह ऋण की राशि निकालकर निकली एक महिला एक लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश अपाचे बाइक से फरार हो गए.

बैंक से निकलते ही बदमाशों ने बनाया निशाना

पीड़िता शमा खातून, चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव निवासी मोहम्मद सोहैब की पत्नी हैं. वह समूह ऋण की राशि निकालने के लिए कल्याणपुर स्थित एसबीआई शाखा पहुंची थीं.

बताया गया कि बैंक परिसर में रुपये गिनने के दौरान एक बदमाश उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था. वहीं बैंक से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अपाचे बाइक पर दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे.

रूमाल में बंधा बंडल देकर की ठगी

पीड़िता के अनुसार, बैंक से बाहर निकलते ही एक बदमाश ने जबरन उनके हाथ में रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमा दिया. जब वह उसे खोलने लगीं, उसी दौरान बदमाश ने उनके हाथ से एक लाख रुपये वाला रूमाल छीन लिया.

इसके बाद तीनों आरोपी बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर गांव की ओर फरार हो गए.

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girija nandan sharma

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >