Samastipur News:मऊ गांव में पुलिस के वेष में चोरों ने नौ बकरे चुराये

जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी करने और संदिग्धों की सघन जांच जैसे कई सख्त कदम उठाये हैं.

Samastipur News: विद्यापतिनगर : जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी करने और संदिग्धों की सघन जांच जैसे कई सख्त कदम उठाये हैं. इन बदले हुए तौर-तरीकों से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है वहीं बदमाशों ने भी अपराध को अंजाम देने के नये और चौंकाने वाले तरीके अपनाने शुरू कर दिये हैं. ताजा मामला सामने आया है कि कुछ बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस वर्दी में होने के कारण लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते हैं. इसी भरोसे का फायदा उठाकर बदमाश घरों और दुकानों में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. क्षेत्र में इन दिनों बकरे बकरियों की चोरी लगातार बढ़ गयी है. इससे पशुपालकों की नींद उड़ी है. शुक्रवार की रात्रि मऊ गांव के वार्ड आठ में अलग-अलग घरों से एक साथ नौ बकरे की चोरी बदमाशों ने की. पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि बकरी पालन कर वे परिवार की परवरिश करते हैं. शुक्रवार की रात्रि आधे दर्जन बदमाशों ने पुलिस होने व शराब की छापेमारी किये जाने की बात कह सबों को घरों के भीतर रहने के लिए विवश कर दिया. घरों के बाहर बरामदे पर बंधी बकरी व बकरों को लेकर फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाश पुलिस की वर्दी में थे. इससे सभी डर कर घर में कैद हो गये. कुल नौ बकरे की चोरी हुई है. इनमें मो जलाल की पत्नी रेहाना खातून के दो, मुस्तकिम की विधवा हसीना खातून के दो, पुकार राय का तीन व रमेश पासवान की तीन बकरियां हैं. बदमाश बड़े वाहन से आये थे. बताते चलें कि क्षेत्र में ऐसी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. गुरुवार को खनुआ गांव से 15 बकरे की चोरी का शोर थमा नहीं कि अगले ही दिन नौ बकरियां चोरी का मामला पशुपालकों की नींद छीन ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >