कल्याणपुर में एक ही रात सात जगह चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक घरों और एक दुकान में लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. ग्रामीणों में भय का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Samastipur News: थाना क्षेत्र के कौरिया, डोमरिया घाट टोला और गोरइना गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई घरों और एक दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया. लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

Kalyanpur News: आधा दर्जन घरों में बक्से तोड़कर की चोरी

जानकारी के अनुसार बुद्धू महतो के घर से करीब 75 हजार रुपये मूल्य के सोने की चकती और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए. वहीं दिलीप सहनी, जीतू सहनी, छोटे राय और रामबाबू राय के घरों में रखे बक्से तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए. घटना के बाद चोर घरों के पास ढैंचा के खेत में बक्से तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए.

गोरइना गांव की दुकान भी बनी निशाना

दूसरी घटना गोरइना गांव में हुई, जहां अज्ञात चोरों ने बालू-गिट्टी व्यवसायी श्रवण महतो की दुकान में सेंध लगाई. चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया, फिर टाटी का गेट काटकर अंदर प्रवेश किया. दुकानदार के अनुसार गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि पीड़ितों से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं दुकान चोरी के मामले में भी पुलिस छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिंघियाघाट स्टेशन पर 7 महीने से खड़ा निष्क्रिय रैक, यात्रियों को 4 फीट नीचे कूदकर उतरना पड़ रहा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishan mohan pathak

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >