Samastipur News:वीएसएस व प्रबंध समिति के कार्यों का मुख्यालय स्तर से होगी मॉनिटरिंग

ब विद्यालय शिक्षा समिति और प्रबंध समिति के कार्यों की माॅनिटरिंग मुख्यालय स्तर से होगी. दरअसल, शिक्षा विभाग ने मॉनिटरिंग को लेकर ई- शिक्षाकोष पर कमेटी फीचर को अपडेट किया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : अब विद्यालय शिक्षा समिति और प्रबंध समिति के कार्यों की माॅनिटरिंग मुख्यालय स्तर से होगी. दरअसल, शिक्षा विभाग ने मॉनिटरिंग को लेकर ई- शिक्षाकोष पर कमेटी फीचर को अपडेट किया है. इसी माध्यम से अब विद्यालय शिक्षा समिति व विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन, गठन एवं बैठक संबंधी प्रस्तावों को अपलोड किया जायेगा. दोनों समिति से जुड़े बैंक अकाउंट डिटेल्स भी अपलोड होंगे. ताकि उनके कार्यों का सही तरीके से मूल्यांकन किया जा सके. जिले में राजकीयकृत, परियोजना एवं उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापकों के कार्यों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक कार्यों की अब निगरानी होगी. यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र से लागू है. इसका खासा प्रावधान स्कूलों की प्रबंध समिति की संशोधित नियमावली में किया गया है. प्रबंध समिति को व्यापक अधिकार भी दिये गये हैं. समिति को शैक्षणिक, वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार भी दिये गये हैं. जिले के कई प्रारंभिक स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति अपने दायित्वों का निर्वहन सही से कर रही है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी. वैसे विद्यालय शिक्षा समिति जो विद्यालय के विकास के लिए काम नहीं कर रही है और विद्यालय का विकास प्रभावित हो रहा हो, तो विघटित करने की कार्रवाई की जायेगी. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डीएम व डीडीसी की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय शिक्षा समिति अगर शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं कर रही है तो इसे भंग किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित कार्याें को पूरा नहीं करने पर भी शिक्षा समिति को भंग किया जा सकता है. दुर्गा पूजा के बाद शिक्षा समिति के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी. जहां कहीं से भी समिति निष्क्रिय की रिपोर्ट आयेगी, वहां पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >