Crime news from Samastipur:किराये के मकान में फंदे में झूलता मिला शिक्षक का शव

थाना क्षेत्र के पांड पछियारी टोला वार्ड पांच निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र नीरज कुमार का शव शुक्रवार की देर शाम दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव के किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला.

Crime news from Samastipur:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के पांड पछियारी टोला वार्ड पांच निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र नीरज कुमार का शव शुक्रवार की देर शाम दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव के किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पांड गांव शव आते ही कोहराम मच गया. हर कोई मृतक शिक्षक नीरज को एक झलक देखने के लिए उताहुल थे. मृतक के भाई पंकज ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि उनके भाई नीरज ने फंदे से अटक कर खुदकुशी कर ली है. वहां जाने पर देखा कि शव पंखे से झूल रहा था. बदन पर एक अंडर वियर के साथ बनियान पहन रखा था. गर्दन में नेक बैंड भी था. उन्होंने कहा कि मेरा भाई बुजदिल नहीं था वह खुदकुशी नहीं कर सकता है. वह लोगों और छात्रों को खुद मोटिवेट करता था. वह खुदकुशी कैसे कर सकता है. भाई की हत्या हुई है. किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. भाई ने ही बताया कि उसके छोटी बहन शोभा कुमारी की 28 अप्रैल को विभूतिपुर के केराई गांव में शादी को लेकर फलदान होना था. फलदान को लेकर नीरज ने ही गुरुवार को खरीदारी कर शुक्रवार की सुबह दरभंगा के बलहा स्थित मध्य विद्यालय बलहा गया था. देर शाम मौत की खबर आई है.

मां, बहन और भाई के साथ स्वजन का रो-रोकर बुराहाल

इधर, भाई के शव के पास मां, बहन और भाई के साथ स्वजन का रो-रोकर बुराहाल था. साथी शिक्षक के अनुसार नीरज शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी के बाद कमरे पर आ गये थे. शाम 4 बजे उन्हें किसी काम से फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं किया. अनहोनी की आशंका पर कमरे पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांकने पर देखा का नीरज फंदे से लटका हुआ था. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >