Samastipur News:बलुआही उप डाकघर के नए भवन का डाक अधीक्षक ने किया उद्घाटन

डाक अधीक्षक दिनेश साह ने फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र के बलुआही उप डाकघर के नये भवन का मंगलवार को डाक अधीक्षक दिनेश साह ने फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते डाक अधीक्षक ने कहा कि डाकघर ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने लोगों से डाकघर में अधिक से अधिक खाता खोलने की अपील की. कहा कि अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बचत करने की आदत को सुधारना चाहिए. डाकघर के माध्यम से लोगों को बचत खाता, सुकन्या खाता, आरडी खाता, ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा समेत अन्य प्रकार का खाता को खोलकर ग्रामीण भविष्य में बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डाकघर के माध्यम से अनेक योजनाएं चल रही है. हर घर को डाकघर से जोड़ना है. डाक निरीक्षक धनरंजय कुमार ने कहा कि नये भवन में शिफ्ट होने से डाक सेवाओं में सुधार होगा. ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी. साथ ही डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ ग्राहकों को मिलेगा. पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह डाक अधीक्षक को पुष्पमाला व चादर देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अनंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशीष राज, जितेंद्र सिंह, राजू सिंह, हरेंद्र सिंह व प्रखंड के डाक कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >