samastipur news:अगले 12 से 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर जारी रहेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

samastipur news:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 12 से 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान का प्रभाव बरकरार रहने की संभावना है. इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों मध्यम वर्षा भी हो सकती है. 1 नवंबर के दाेपहर के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. 4 से 5 नवम्बर को पछिया हवा भी चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान: 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >