Love affair:हवालात से छुड़ा दूल्हे को ले गये परिजन, लड़की वालों ने जताया विरोध

थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट के समीप प्रेमालाप करते पकड़े गये प्रेमी एवं प्रेमिका को प्रेमिका के परिजनों एवं ग्रामीणों ने कोदरिया गांव के बीवी पोखर के समीप शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि शादी करा दी.

Love affair:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट के समीप प्रेमालाप करते पकड़े गये प्रेमी एवं प्रेमिका को प्रेमिका के परिजनों एवं ग्रामीणों ने कोदरिया गांव के बीवी पोखर के समीप शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि शादी करा दी. इसके बाद प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युवक के परिजनों ने प्रेमिका के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने ले आई. इसके बाद प्रेमी युवक को छोड़ दिया गया. वहीं प्रेमिका थाने पर ही रही. इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजन, ग्रामीण एवं पंचायत के उपसरपंच मंगलवार की दोपहर बाद आक्रोशित होकर थाना पहुंच गये. परिजन और उप सरपंच की मांग थी कि युवक को कैसे छोड़ दिया गया है. अब इस युवती को क्या होगा ? वहीं परिजन पुलिस द्वारा रुपये लेकर प्रेमी युवक को छोड़ने का आरोप लगा रहे थे. वहीं मौजूद साखमोहन ओपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने उपसरपंच को नाबालिग की शादी कराने की झांसा देकर कठोर कार्रवाई करने थाना में बंद करने का धौंस दिखाया. लेकिन बालिग होने का प्रमाण देखने पर चुप्पी साध ली. गांव में पंचायत करने, नहीं मानने पर लिखित आवेदन देने और उस पर कार्रवाई करने का हवाला देते हुए मामला को टाल दिया. प्रेमिका युवती की मां ने कहा कि परिजन को आने देने के बाद प्रेमी युवक को छोड़ने की बातें कही गई. लेकिन इसकी बातों को अनसुनी कर दी गई. बताया जाता है कि प्रेमी युवक विरनामा गांव का है. एक वर्षों से दोनों का मिलना जुलना हो रहा था. दोनों ने शादी का वादा भी किया था. लेकिन प्रेमी युवक का दूसरे जगह शादी होना तय हो गया है. इसके बाद दोनों मिल रहे थे. इसी दौरान दोनों को पकड़ कर शादी करा दी गई. साखमोहन ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में से किसी के द्वारा भी आवेदन नहीं दिया गया था. इसीलिए युवक को छोड़ दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >