Samastipur News:ताजपुर में तेजस्वी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिहार अधिकार यात्रा के क्रम में शनिवार को तेजस्वी यादव ताजपुर पहुंचे. एनएच 28 पेट्रोल पंप के निकट राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

Samastipur News:ताजपुर : बिहार अधिकार यात्रा के क्रम में शनिवार को तेजस्वी यादव ताजपुर पहुंचे. एनएच 28 पेट्रोल पंप के निकट राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. जेसीबी पर बैठे कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की. श्री यादव बस के ऊपर चढ़ कर लोगों का अभिवादन किया. कुछ बोलने के लिए जैसे ही माइक हाथ में लिया कि उसमें आवाज ही नहीं. माइक खराब होने के कारण कुछ बोल नहीं पाये. लोगों को हाथ हिला कर अभिनंदन कर वापस बस में जाकर अपनी सीट पर बैठ गये. मोरवा विधायक भी कुछ बोलने चाहे लेकिन माइक खराब होने के कारण उनकी भी आवाज कोई सुन नहीं सका. जिलाध्यक्ष रोम भारती, राजद नेता तबरेज आलम, संतोष यादव, राहुल राय, विष्णुदेव सिंह, सुजीत राय, नूर आलम, आकिल इकबाल, आफताब आलम विक्की, अजहर मिरकनी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >