Teenager shot : हसनपुर के बंगराहा में किशोर को मारी गोली

Teenager shot in Bangraha, Hasanpur 16 वर्षीय किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. किशोर को दाहिने हाथ में गोली लगी है.

Teenager shot : हसनपुर : थाना क्षेत्र के बगराहा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर 16 वर्षीय किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. किशोर को दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. चर्चा थी कि शुक्रवार की रात में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ऊपर फायरिंग की. इसमें आदित्य कुमार उर्फ गोलू यादव को दाहिने हाथ में गोली लग गयी. परिजनों व पड़ोसी के सहयोग से उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया. परिजनों के मुताबिक गोलू के दाहिने हाथ में लगी गोली निकाल दी गई है. उसके आईसीयू में होने की बात बताई गई है. इधर, गोलू के पिता अशोक कुमार यादव ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. बताया गया है कि गोलू बंगराहा चौक पर पान की दुकान भी चलता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर गोली चली है. जख्मी के पिता ने आवेदन में अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >