Samastipur News:ज्ञानवान शिक्षक होते बच्चों के ठोस भविष्य का आधार : बीईओ

समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत नोडल शिक्षक (समावेशी शिक्षा) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से प्रारंभ हुआ.

Samastipur News: विद्यापतिनगर : समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत नोडल शिक्षक (समावेशी शिक्षा) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से प्रारंभ हुआ. प्रखंड संसाधन केंद्र विद्यापतिनगर में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन दलसिंहसराय के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह विद्यापतिनगर के प्रभारी बीईओ प्रभात रंजन ने किया. उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से प्रशिक्षित व ज्ञानवान शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के ठोस आधार साबित होते हैं. कहा कि ऐसे शिक्षक विद्यालयी बच्चों के भविष्य निर्माता के साथ-साथ समाज व देश की खुशहाली के द्योतक कहे जाते हैं. बताया कि समृद्ध समाज और देश के निर्माता होते हैं शिक्षक. प्रशिक्षण प्रारंभ करने से पूर्व बीईओ ने कहा कि शैक्षणिक प्रक्रिया में क्रांतिकारी परिवर्तन की आवश्यकता है. यह शिक्षकों की अगुआई में ही किया जा सकता है. उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी नोडल शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा पर समझ विकसित करने, दिव्यांग बच्चों द्वारा अनुभव की जाने वाले मुख्य कठिनाइयां का प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर व दिव्यांग बच्चों को प्रदत्त मुख्य अधिकारों के विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों के अधिगम एवं विशिष्ट अधिगम दिव्यागता का पता लगाने एवं उसके विभिन्न रूपों पर समझ विकसित करने के उद्देश्य कार्यशाला की गयी है. प्रशिक्षक शिक्षक के रूप में संजय कुमार एवं सुरेश चंद्र कश्यप सहित चालीस शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >