Bihar/Samastipur News:स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें: ठाकुर

स्वामी विवेकानंद की जयंती सप्ताह पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर : स्थानीय जीकेपीडी महाविद्यालय कर्पूरीग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती सप्ताह पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपस्थित छात्राओं से स्वयं को प्रज्वलित करें, दुनिया पर प्रभाव डाले का संदेश दिया. अध्यक्षीय संबोधन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता ठाकुर ने कहा कि आज के दौड़ में हम सबों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. प्रधानाचार्य प्रो. विद्यासागर ठाकुर ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचार आज की युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है. उनके चिंतन, मनन, दार्शनिकता, बौद्धिकता इस युग के लिए शोचनीय एवं वंदनीय हैं. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमारी ने छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता करायी. इसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्रुति सिन्हा, द्वितीय प्रज्ञा कुमारी एवं तृतीय स्थान रवि ने प्रकाश प्राप्त किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर बनाने में प्रथम रिया कुमारी, द्वितीय स्थान कार्तिकी राज प्राप्त की एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रथम साक्षी कुमारी, द्वितीय खुशी कुमारी, तृतीय स्थान पर शोभा कुमारी रही. सभी सफल प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया. समारोह को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी डॉ. आरएन चौरसिया ने विश्वविद्यालय दरभंगा से ऑनलाइन संबोधित किया. संचालन प्रो. सुभाषचंद्र राय, स्वागत भाषण डॉ. समर्पण कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेम कुमारी द्वारा किया गया. समारोह में नित्यानंद ठाकुर, डॉ. स्नेहा, प्रो. विमल कुमार चौबे, प्रो. दिनेश प्रसाद, प्रो. मनोज कुमार कर्ण, प्रो. बसंत कुमार, प्रो. ब्रज मोहन सारस्वत, प्रो. प्रमोद कुमार पासवान, डॉ ममता कुमारी, प्रो. अजय कुमार पांडेय, प्रो. हरि प्रसाद राय, प्रो, शैलेंद्र कुमार चौधरी, प्रो. एसएन ठाकुर, डॉ. नौशाद अहमद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >