Samastipur News:अपोलो डेंटल में टूटे हुए जबड़े का बोन प्लेटिंग से सफल ऑपरेशन

शहर के चीनी मिल कैम्पस स्थित अपोलो डेंटल में टूटे हुए जबड़े का सफलतापूर्वक बोन प्लेटिंग सर्जरी के माध्यम से किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल कैम्पस स्थित अपोलो डेंटल में टूटे हुए जबड़े का सफलतापूर्वक बोन प्लेटिंग सर्जरी के माध्यम से किया गया. बताते चलें कि गत दिन राजू कुमार जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है. वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिस वजह से उसके नीचे का जबड़ा तीन भाग में टूट गया. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसको अपोलो डेंटल हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया. ओपीजी के बाद उसका इलाज बोन प्लेटिंग के माध्यम से अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख सह मुख्य चिकित्सक डॉ ज्ञानेंद्र कुमार की देखरेख में डॉ दयानंद कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया. डॉ दयानन्द ने बताया कि डेंटल बोन प्लेटिंग सर्जरी, जिसे बोन ग्राफ्टिंग भी कहते हैं. टूटे हुए जबड़े की हड्डी को मजबूती बढ़ाने की प्रक्रिया है. इसमें हड्डी के नुकसान को ठीक करने या उसे सहारा देने के लिए प्लेट्स या स्क्रू से स्थिर किया जाता है. ताकि नई हड्डी बन सके और दांतों की कार्यक्षमता व दिखावट सुधर सके. अपोलो डेंटल की टीम दांत एवं मुंह संबंधित किसी भी प्रकार के सर्जरी के लिए सक्षम है. इस से पूर्व भी कई दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इस सर्जरी को सफल बनाने में डॉ फारुख आजमी, डॉ प्रभात रंजन, सतीश कुमार, शबनम कुमारी, शिवम कुमार, धर्मदेव यादव आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >