Samastipur News:अपराधियों को पकड़ने को ले प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

शहर के सरदारगंज विद्यापति रोड में अर्जुन प्रसाद साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दोनों व्यवसायी भाइयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था.

Samastipur News: दलसिंहसराय : शहर के सरदारगंज विद्यापति रोड में अर्जुन प्रसाद साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दोनों व्यवसायी भाइयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था. इस संदर्भ में खाद्यान्न व्यवसायी संघ एवं अन्य व्यवसायी संघ के डेलिगेशन ने एसडीओ किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक शर्मा से मिलकर अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ाने पर आक्रोश में ज्ञापन दिया. आये दिन हो रहे व्यवसायियों पर आपराधिक हमले के बारे में भी अवगत कराया. अधिकारियो ने आश्वासन भी दिया है कि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. अपराधियों को ढूंढ कर उसे सजा दी जायेगी. डेलिगेशन टीम में खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, सुनील शाह, संजय शर्मा, सर्राफा व्यवसायी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, कपड़ा व्यवसाय संघ से अनिल कुमार लाल, श्याम लाल, दवा संघ से विनय लाल, बाबा अंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो, अनुराग राउत, संजू लाल, संतोष कुमार सुरेखा, सुशील कुमार सुरेखा, चंदन प्रसाद एवं अन्य व्यवसायी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >