पुलिसकर्मियों को भाई मानकर छात्राओं ने बांधी राखी, दलसिंहसराय थाना परिसर में दिखा भावुक नजारा

दलसिंहसराय में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाईचारे और देशप्रेम का अनूठा संदेश दिया। रक्षाबंधन पर पुलिस के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Dalsinghsarai News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को दलसिंहसराय थाना परिसर में राष्ट्रीय मध्य विद्यालय की छात्राओं ने अनूठे तरीके से भाईचारे, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार राखियां पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधीं और उन्हें भाई मानकर सम्मान एवं स्नेह जताया. इस दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा.

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को भाई मानकर बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थानाध्यक्ष इरशाद आलम, दरोगा ऋचा सिंह, विपिन कुमार, प्रणय सिंह सहित थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी.

राखी बांधते समय छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया. छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं.

हाथों से बनाई राखियों में दिखी देशभक्ति

छात्राओं ने खुद राखियां तैयार की थीं. इन राखियों में रचनात्मकता के साथ देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली. छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान जताना उनके लिए गर्व की बात है.

राखी बंधवाने के बाद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पुलिसकर्मी भी परिवार से दूर रहकर करते हैं सुरक्षा

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है. पुलिसकर्मी भी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी करते हैं.

उन्होंने कहा कि इसी भावना को देखते हुए छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को भाई के रूप में राखी बांधकर सम्मान देने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में तालाब की सीढ़ी पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, 10 दिनों से इलाके में रह रहा था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >