Samastipur News:राज इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम

शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है. अंडर-17 वर्ग में छात्र जतिन (कक्षा-9वीं), यशवंत (कक्षा-9वीं) और सुशांत (कक्षा-7वीं) ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. इन छात्रों के प्रदर्शन के चलते अब वे प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं. निदेशक सह समस्तीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्य शेखर प्रसाद मंडल ने तीनों बच्चों को बधाई दी. उनके कोच कौशल कुमार को भी साधुवाद दिया. जिन्होंने खेल के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार किया है. निदेशक ने कहा कि खेलकूद से हमारा शारीरिक मानसिक विकास तो होता ही है. साथ ही व्यवहार कुशल भी बनते हैं. खेलों से ही जीवन में अनुशासन है, जिससे हम समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. हमारा प्रयास है कि हम शैक्षणिक के साथ साथ बच्चों में कौशल विकास भी कर रहे है. प्राचार्य डॉ. उज्जवल सिन्हा ने तीनों बच्चों एवं उनके माता-पिता को बधाई दी. उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >