Samastipur News:खेल से तंदुरुस्त होता है सेहत व दिमाग : कमलकांत

प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 4 सैदपुर जाहिद गांव में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 4 सैदपुर जाहिद गांव में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता कमलकांत राय ने किया. फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते हुए उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया. उन्होंने कहा कि खेल से सेहत और दिमाग तंदुरुस्त होता है. इसे खेल की भावना और लोगों के मनोरंजन के उदेश्य से खेलना चाहिए. कभी भी द्वेष भावना को इसमें स्थान न दें. विशिष्ट अतिथि चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेल जीवन को आनंद और सकारात्मक उर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक है. देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और अनुशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भी खेलना जरुरी है. मैच के उद्घाटन के साथ ही पावर हिटरस एवं लिजेंड ईलेवन टीम मैदान में खेल शुरू किया. इस खेल का आयोजन मो. जावेद, मो. रिजवान अहमद व मो. अहमद की संयुक्त नेतृत्व में किया गया है. मौके पर मो. आशिक, मो. मोनाजीर, मो. माजिद, मदन पांडेय, मनोज पांडेय, तेजनारायण राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >