Samastipur News:दीक्षारंभ में ””””मधुबनी कला”””” पर विशेष सत्र आज

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को स्नातक छात्रों के लिए ””मधुबनी कला”” पर एक विशेष सत्र होगा.

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को स्नातक छात्रों के लिए ””””मधुबनी कला”””” पर एक विशेष सत्र होगा. यह सत्र विश्वविद्यालय के महत्वाकांक्षी ””””दीक्षारंभ”””” कार्यक्रम का एक हिस्सा होगा. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पीके प्रणव ने जिले के प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार डॉ. कुंदन कुमार राय को इस कार्यक्रम के लिए अतिथि विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है. विवि ने सत्र 2022-23 से ””””दीक्षारंभ”””” कार्यक्रम शुरू किया है जो नव-प्रवेशित छात्रों के लिए एक संरचित इंडक्शन (प्रेरण) कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य छात्रों को चरित्र निर्माण, राष्ट्रीय विरासत, परंपरा व संस्कृति के मूल मूल्यों से परिचित कराना है. इस वर्ष दीक्षारंभ कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है. जिसमें लगभग 450 स्नातक छात्र भाग ले रहे हैं. कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मधुबनी कला पर यह सत्र छात्रों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. सत्र का उद्देश्य यह भी है कि अतिथि विशेषज्ञ के अनुभव और विचार छात्रों व संकाय सदस्यों को प्रेरित करें. डा. राय ने बताया कि मधुबनी पेंटिंग बिहार ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और कलात्मकता का चित्रपट है. यहां के संपन्न इतिहास और संस्कृति की अभिव्यक्ति के रूप में मशहूर यह चित्रकला हमारे इतिहास को हमारे आज से जोड़ने वाला एक पुल है. जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >