Sitamarhi News: आम के बगीचे से लौट रहे व्यक्ति को अपराधियों ने भूना, इलाके में तनाव

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर के महिंदवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार रामाशंकर राय की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किए हैं और मामले की जांच में जुट गई है. जानिए खबर विस्तार से…

Sitamarhi News: महिंदवारा थाना क्षेत्र के विशनपुर से बतरौली जाने वाली मुख्य पथ में विशनपुर कामाख्या स्थान के समीप मोड़ पर शनिवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बतरौली गांव निवासी करीब 55 वर्षीय रामाशंकर राय के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

बगीचे से लौटने के दौरान अपराधियों ने घेरा

घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार रामाशंकर राय अपने घर से आम के बगीचे में गए थे. उसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली लगने की सूचना पर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीण विवाद में हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों के अनुसार, ग्रामीण विवाद (आपसी रंजिश) के कारण इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही महिंदवारा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की संख्या और इस गोलीकांड के कारणों की गहनता से जांच कर रही है.

समस्तीपुर के रुन्नीसैदपुर से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >