Samastipur News:वैज्ञानिकों ने लैब में सामान्य रूप से शुरू किया अनुसंधानिक कार्य

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों ने सामान्यरूप से लैब में अनुसंधानिक कार्य अन्य दिनों के तरह शुरू कर दिया है.

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों ने सामान्यरूप से लैब में अनुसंधानिक कार्य अन्य दिनों के तरह शुरू कर दिया है. एसिड ब्लास्ट में सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. इस घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा घायलों को नजदीकी पूसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद डाक्टर के द्वारा एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया. जबकि तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को पटना के सबसे बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया जाये. कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी ने अपनी टीम के साथ और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस में लेकर घायलों को पटना के अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया. उनके साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम भी भेजी गई. जिनसे कुलपति पल पल की जानकारी लेते रहे. दीक्षारंभ के तुरंत उपरांत कुलपति डॉ पीएस पांडेय भी पटना में अपोलो बर्न अस्पताल के लिए रवाना हो गये. जहां उन्होंने सभी घायलों से और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्हें हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया. इधर कुलपति ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति का भी गठन कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा है कि विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों का विश्वविद्यालय में अहम योगदान है. वे विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. उनके बेहतर इलाज के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है. जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >