रेड रन 2026 के लिए जीएमआरडी कॉलेज के दो छात्र बने ब्रांड एंबेसेडर

जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के दो छात्रों को रेड रन प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रांड एंबेसेडर चुना गया है. इसका उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है.

Samastipur News: बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी, पटना के तत्वावधान में संचालित रेड रन प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन के लिए जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के रेड रिबन क्लब से एक छात्र और एक छात्रा का ब्रांड एंबेसेडर के रूप में चयन किया गया है.

जिला नोडल पदाधिकारी सह रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ. लक्ष्मण यादव ने सोमवार को बताया कि सत्यम कुमार सिंह और आयशा सिंह को इस अभियान का ब्रांड एंबेसेडर नामित किया गया है.

युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों और युवाओं को एचआईवी-एड्स, किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक करना है, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

21 जुलाई को होगी रेड रन प्रतियोगिता

जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 21 जुलाई 2026 को जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा.

चयन के बाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विधानचंद्र भारती और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे युवाओं के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >