समस्तीपुर: युवक की गला रेतकर हत्या, क्लिनिक से घर लौटते समय वारदात की आशंका

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक का गला रेतकर हत्या कर दी गई. बंगरा थाना क्षेत्र के बच गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मर्डर न्यूज: समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बंगरा थाना क्षेत्र के बच गांव वार्ड-10 की है, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

मृतक की पहचान बच गांव वार्ड-10 निवासी स्वर्गीय राम प्रताप सिंह के पुत्र शंभू प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शंभू प्रसाद सिंह बंगरा चौक के पास होम्योपैथी क्लिनिक चलाते थे.

क्लिनिक से लौटते समय हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार देर शाम क्लिनिक बंद कर शंभू साइकिल से घर लौट रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया.

सुबह शव मिलने से फैली सनसनी

बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल बंगरा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

यह भी पढे़ं: मोरवा में 20 से अधिक आंगनबाड़ी भवन बेकार, जर्जर झोपड़ियों में चल रहे केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukul upadhayay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >