समस्तीपुर: करंट लगने से विशिष्ट शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर के सिंघिया में करंट लगने से विशिष्ट शिक्षक हीरा प्रसाद की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि शिक्षा जगत में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड के विष्णुपुर डीहा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक विशिष्ट शिक्षक की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार विष्णुपुर डीहा गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र हीरा प्रसाद सोमवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आ गए. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े.

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान और पारिवारिक स्थिति

मृतक हीरा प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय परहट में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने पीछे विधवा पत्नी, तीन पुत्रियां, एक पुत्र और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं. उनके सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं.

परिजनों के अनुसार हीरा प्रसाद परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरा प्रसाद मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे, जिसके कारण उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है.

शिक्षा जगत में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, शिक्षक नेता राजेश कुमार राजू, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा सहित कई शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मी मृतक के आवास पहुंचे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत शिक्षक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >