Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल में अब दो सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (सीनियर डीसीएम) कार्यरत होंगे. अनन्या स्मृति के साथ अमृतेश कुमार ने भी सीनियर डीसीएम-2 के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है.
पदभार ग्रहण पर हुआ स्वागत
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनके कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें चादर, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर पूर्व मंडल मंत्री लालबाबू राम के नेतृत्व में रामाकांत राम, दीपक कुमार, रामू राम, राजकुमार, अमोद कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार झा, अनिल कुमार, संतोष राम, चंद्रदेव राम, राजन कुमार पासवान सहित कई कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कर्मचारी हित में कार्य करने का अनुरोध
स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मंडल मंत्री लालबाबू राम ने अमृतेश कुमार से कर्मचारियों के हित में नियमित रूप से कार्य करने का अनुरोध किया.
इस पर अमृतेश कुमार ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कर्मचारियों से समस्याओं को समय-समय पर अवगत कराने की भी अपील की.
रेल मंडल को मिलेगा प्रशासनिक लाभ
रेल मंडल में दो सीनियर डीसीएम की तैनाती से प्रशासनिक कार्यों के संचालन और वाणिज्यिक गतिविधियों के बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है.
