समस्तीपुर में 147 पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रमोशन, ASI से SI बने अफसरों को SP ने लगाया स्टार

समस्तीपुर पुलिस केंद्र में 147 पुलिस पदाधिकारियों को एएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति मिली. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

समस्तीपुर: पुलिस केंद्र में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह और लाइन डीएसपी सुनील कुमार ने जिला बल में एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नत हुए 147 पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

147 पुलिस पदाधिकारी ASI से SI बने

पिपिंग समारोह के दौरान 147 पुलिस पदाधिकारियों को एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नति दी गयी. पदोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा. समारोह में अधिकारियों ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

प्रमोशन के साथ बढ़ती हैं जिम्मेदारियां

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को पद के अनुरूप जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में नयी जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि प्रमोशन सिर्फ पद और वर्दी पर स्टार का सम्मान नहीं है. इसके साथ कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. उन्होंने सभी अफसरों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से अपने कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें

नागपुर में सड़क पर मिला मोहिउद्दीननगर के मजदूर का शव, परिवार का इकलौता कमाने वाला था उदय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >