Samastipur News:समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है.यहाँ एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे यात्री मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए. स्टेशन पर खड़ीमालगाड़ी के नीचे से गुजरने के दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी, जिससे अफरा-तफरी मचगई.
शॉर्टकट के चक्कर में फंसी जिंदगियां
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर पटोरी स्टेशन पर एक मालगाड़ीखड़ीथी. यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर जाना था, जिसके लिए उन्होंने ओवरब्रिज के बजाय मालगाड़ी के नीचे से निकलने का खतरनाक रास्ता चुना. जैसे ही 5 महिलाएं और एक बच्चा ट्रेन के नीचे पहुंचे, अचानक मालगाड़ी खुल गई. ट्रेन को चलता देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमगईं.
सूझबूझ ने बचाई जान, पटरी पर लेट गए यात्री
ट्रेन चलने के बाद नीचे फंसे यात्रियों ने हिम्मत नहीं हारी. जान बचाने के लिए सभी महिलाएं और बच्चा पटरी के बीचों-बीच लेट गए. ट्रेन उनके ऊपर से गुजरती रही और वे सुरक्षित बच निकले. हालांकि, इस आपाधापी में रोसड़ा निवासी सोनाली देवी, जयमाला देवी, ममता देवी और एक बच्चे सहित पांच लोग आंशिक रूप से घायल हो गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शादी समारोह से लौट रहे थे यात्री
बताया जा रहा है कि सभी यात्री वैशाली जिले के जंदाहा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. उन्हें शाहपुर पटोरी से ट्रेन पकड़कररोसड़ा जाना था. स्टेशन पर खड़ीमालगाड़ी को देख उन्होंने सोचा कि वे नीचे से निकल जाएंगे, लेकिन यही फैसला उन पर भारी पड़गया. रेल प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में न डालें और हमेशा फुट ओवरब्रिज (FOB) का ही प्रयोग करें.
